PUBG MOBILE के नए 1.6 वर्जन के आने से पहले डेवलपर इसे टेस्ट कर रहे हैं। इस अपकमिंग वर्जन की बीटा टेस्टिंग के लिए PUBG MOBILE की ग्लोबल वेबसाइट पर APK फाइल जारी की है। प्लेयर इस फाइल को डाउनलोड और इंस्टॉल करके अपकमिंग अपडेट को खेल सकेंगे। साथ ही, अगले अपडेट में आने वाले फीचर्स को भी टेस्ट कर सकेंगे।
इस तरह डाउनलोड करें PUBG MOBILE 1.6 अपडेट का APK फाइल
सबसे पहले प्लेयर को PUBG Mobile की ग्लोबल वेबसाइट पर जाना होगा। वहां, अपकमिंग अपडेट के लिए 1.6 बीटा टेस्टिंग का APK फाइल मौजूद होगा। प्लेयर इस फाइल को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर लें। अपकमिंग बीटा की फाइल साइज 742 MB है। इसके अलावा कई पैक रिसोर्स भी डाउनलोड होंगे।
APK फाइल डाउनलोड होने के बाद प्लेयर इसे अपने स्मार्टफोन के फाइल मैनेजर में लोकेट करके पैच अपडेट कर सकेंगे। ध्यान रहे कि आपके स्मार्टफोन में "Install from unknown sources" वाला ऑप्शन एक्टिव हो। अगर, आपके फोन में यह ऑप्शन एक्टिव नहीं है तो आपको फोन की सेटिंग्स में जाकर इसे एक्टिवेट करना होगा। इसके बाद ही आप APK फाइल को अपने फोन में इंस्टॉल कर सकेंगे।
PUBG Mobile के इस बीटा अपडेट को डाउनलोड करने के लिए फोन में पर्याप्त जगह होनी चाहिए। इसके लो रेजलूशन वाले रिसोर्स पैक की साइज 248.4 MB है। जबकि हाई रेजलूशन वाले रिसोर्स पैक की साइज 444.3 MB है। पैक इंस्टॉल करने के बाद यूजर गेस्ट ऑप्शन के जरिए लॉगइन कर सकेंगे। इस बीटा वर्जन को खेलने के लिए प्लेयर के पास इन्विटेशन या एक्टिवेशन कोड होना जरूरी है। अगर गेम लॉन्च होने में कोई दिक्कत आ रही है, तो आप इस अपडेट को दोबारा डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं।
PUBG Mobile बन गया सबसे ज्यादा कमाई करने वाला मोबाइल गेम, जानिए कौन हैं टॉप 5 गेम्स
रिपोर्ट के मुताबिक TENCENT के PUBG MOBILE ने जुलाई में 299 मिलियन डॉलर का रेवेन्यू जेनरेट किया है। यह रकम करीब 2,220 करोड़ रुपए बनती है। HONOR OF KINGS सेन्सर टावर की टॉप ग्रॉसिंग मोबाइल गेम्स की लिस्ट में फिसलकर दूसरे नंबर पर आ गया है। तीसरे नम्बर पर MIHOYO का पॉप्युलर गेम GENSHIN IMPACT है।
डेटा ऐनलिस्ट फर्म Sensor Tower ने दुनिया के Top Grossing Mobile Games की एक लिस्ट निकाली है। इसके मुताबिक, जुलाई 2021 में PUBG Mobile दुनिया का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला मोबाइल गेम है। इसके अलावा इस लिस्ट में Honor of Kings, Genshin Impact, Pokemon Go और Roblox गेम्स भी शामिल हैं, जो टॉप 5 में क्रमवार शामिल हैं।
PUBG MOBILE ने जुलाई 2021 में कमाए 2,220 करोड़ रुपए
रिपोर्ट के मुताबिक Tencent के PUBG Mobile ने जुलाई में 299 मिलियन डॉलर का रेवेन्यू जेनरेट किया है। यह रकम करीब 2,220 करोड़ रुपए बनती है। पिछले साल जुलाई के मुकाबले, गेम की कमाई को 26.7% की बढ़त मिली है। पबजी मोबाइल ने मई और जून के महीने में टॉप ग्रॉसिंग मोबाइल गेम Honor of Kings को पछाड़ कर पहले नंबर पर कब्जा कर लिया है।
Sensor Tower बताता है कि पबजी मोबाइल की कमाई का 68.4% हिस्सा चाइना से आया है जहां PUBG Mobile का लोकलाइज्द वर्जन Game for Peace चलता है। PUBG Mobile के रेवेन्यू का दूसरा और तीसरा सबसे बड़ा हिस्सा अमेरिका और तुर्की से आया है, जो इसकी कुल कमाई का क्रमशः 6.7% और 6% है। PUBG Mobile एप्पल ऐप स्टोर की रेवेन्यु लिस्ट में टॉप पर है मगर प्ले स्टोर की रेवेन्यु लिस्ट में 7th नंबर पर है।


